जाति प्रमाण पत्र के लिए बनेगी कार्ययोजना
धमतरी| समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर पीएस एल्मा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए अब कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। यह निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को टीएल बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने दिए हैं।