- Hindi News
- स्कूल की बांउड्रीवाल नहीं, मासूमों को खतरा
स्कूल की बांउड्रीवाल नहीं, मासूमों को खतरा
वार्ड प्रोफाइल, जोधापुर वार्ड
जोधापुर वार्ड में समस्याओं का अंबार, गंदा पानी बना बड़ी मुसीबत।
भास्करन्यूज| धमतरी
वार्डकी समस्याओं में यदि पूर्व पार्षद ने दिलचस्पी दिखाई होती तो आज वार्ड की आज ऐसी गत नही होती। चुनाव के समय घर-घर दस्तक देकर बुनियादी सुविधाओं के साथ समस्याओं का निपटारा करने का वादा किया और जीतने के बाद वार्ड में झांकने तक नही आने के आरोप पार्षद पर जोधापुर वार्ड के वासियों ने लगाएं। उन्होने बताया कि जोधापुर वार्ड में प्राथमिक और माध्यमिक स्क्ूल और आंगनबाड़ी संचालित हंै। स्कूल आंगनबाड़ी के पीछे डबरीनुमा तालाब है। जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। स्कूल के बच्चे अक्सर डबरी के आस-पास खेलते रहते हैं। जो की खतरनाक साबित हो सकता है। इसे लेकर वार्डवासी जनप्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पालिका अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। ऐसे में बच्चों को स्क्ूल भेजते तो है लेकिन पालकों में दहशत रहती है।
चारोंओर गंदगी का आलम
जोधापुरवार्ड की जनसंख्या लगभग तीन हजार एवं मतदाता दो हजार के करीब है। वार्डवासी सालों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरह रहे हैं। दुलारी बाई, रामकुंवार, सुरेखा, त्रिलोचन ने बताया कि जनप्रतिनिधि से जैसी और जितनी अपेक्षा रखी गई थी। उसके अनुसार कोई सुविधा नही मिली। वार्ड पार्षद ने शुरू से ही वार्ड की ओर दिलचस्पी नही दिखाई, लिहाजा आज भी पांच साल पहले की तरह ही है।
सफाई के अभाव में सड़कों में तक गंदगी का आलम है। दुर्गंध से लोगों का वार्ड में रहना दूभर हो गया है। सफाई की मांग करते रहे लेकिन सुनी नही गई। लोगों को कीचड़ से गुजर कर घर पहुंचना पड़ता है। रास्तें में जगह-जगह जानलेवा गढ्डें भी उभर आए हैं। अधिकांश स्थानों पर तो बनाएं गए बेडौल गति अवरोधक ही सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हंै।
दिखावेके लिए किया चकाचक
कलेक्टरभीमसिंग ने वार्डों को गंदगीमुक्त और सर्वसुविधा युक्त करने के लिए विशेष रूचि ले रहे है। पूर्व में कलेक्टर के निर्देश पर वार्ड की सफाई जोर शोर से कर अपनी उपलब्धि गिनाने के लिए चारों ओर चकाचक साफ-सफाई कर दी गई, लेकिन वाे भी चार दिन की चांदनी साबित हुई अब ताे वही काली रात है। गंदगी फिर से वार्ड में हावी हो गई है।
जलमग्न हो जाता है वार्ड
बारिशके पानी की निकासी का वार्ड में कोई साधन नहीं है