पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िनशुल्क स्वास्थ्य शिविर

िनशुल्क स्वास्थ्य शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नि:शुल्क ह्दय रोग शिविर से अनेक मरीज लाभान्वित, सिंधु एकता संघ एवं झूलेलाल मंडल ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर।

भास्करन्यूज| धमतरी

नि:शुल्कह्रदयरोग जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन सिंधी धर्मशाला में किया गया। शिविर का शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों मरीजों ने लाभ उठाया। ह्रदयरोग विशेषज्ञ ने नि:शुल्क सेवा दी।

मंगलवार को नारायणा हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क ह्रदयरोग जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। सिंधु एकता संघ एवं झूलेलाल मंडल द्वारा सिंधी समाज धर्मशाला में आयोजित शिविर की मुख्य अतिथि सरला जैन थी। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नानकराम चारवानी ने की। विशिष्ट अतिथि राजकुमार चुगवानी,मोहन जेठवानी, जानकी प्रसाद शर्मा थे। मुुख्य अतिथि सरला जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का सभी वर्ग को लोभ उठाना चाहिए। धमतरी धर्म की नगरी है। समय समय पर विविध कार्यक्रम आयोजत होने से लोगों को लाभ मिलते ही रहता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। उदबोधन के बाद स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ हुआ। जहां शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में सेवा देने पहुंचे डा अखिलेश जैन ने बताया कि ह्रदय रोग का मुख्य कारण सिगरेट और शराब जो शरीर को खोखला कर देता है। मिर्ची मसाला, मांस मछली का भी अधिक सेवना शरीर के लिए हानिकारक बन जाता है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वंय की जिम्मेदारी है की अपने शरीर को अच्छे से परहेज कर चले। तनाव से स्वास्थ्य का ही नुकसान होता है। शिविर में हीरानर सिंघानी, राजू भोजवानी, गुरूदिना वाधवानी, कुशल चोपड़ा, गिरधारी लाल अग्रवाल, लक्खमशी भाई भानुशाली, दिलीप आहुजा, शिवओम नाग आिद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।