पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम पार्षद पद के लिए 61 नामांकन फार्म जमा

निगम पार्षद पद के लिए 61 नामांकन फार्म जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकनप्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। नगर पािलक निगम धमतरी के साथ पांच नगर पंचायतों में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया जारी है। दावेदारों की लंबी फौज है, लेकिन नाम वापसी के बाद ही अधिकृत प्रत्याशियों के चेहरे स्पष्ट होंगे। निगम चुनाव की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में हो रही है। 6 दिनों में अब तक महापौर के तीन तथा पार्षद के 61 नामांकन जमा हुए है। शनिवार को महापौर पद के लिए दो दर्जन से अधिक ने नामांकन भरा।

निगम के साथ जिले के पांच नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष एवं 75 पार्षदों का चुनाव होना है। नामांकन तो बहुतों ने खरीदी है, लेकिन अब तक काफी कम दावेदारों ने ही जमा किया है। आमदी में अध्यक्ष पद का 1, पार्षद के 19, नगरी में पार्षद के 3 तथा मगरलोड में अब तक 1 पार्षद दावेदार ने नामांकन जमा कराया है।

रहीगहमा-गहमी

शनिवारकाे नामांकन दर्ज कराने बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे। कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल था। कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग से लेकर मेन गेट तक पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के भीतर प्रवेश करने वालों का पुलिस द्वारा चेकिंग किया, पश्चात अंदर प्रवेश दिया गया।

धमतरी. नामांकन जमा कराती सोरिद वार्ड की दावेदार।