नकाब की आड़ में हो रहा क्राइम
लोगों के लिए फैशन बन गया है नकाबपोश होना, पुलिस भी इस ओर नहीं कर रही कार्रवाई।
भास्करन्यूज .धमतरी
स्कार्फपहनकर सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ शुरु किया गया अभियान दो दिन ही चला। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील स्थानों में भी नकाबपोश पहुंच रहे हैं। नकाबपोशों की बढ़ती संख्या से क्राइम की आशंका भी बढ़ रही है। पूर्व में भी शहर में नकाब की आड़ में लूट की घटना हो चुकी है।
नकाबपोशों पर किसी तरह का शिकंजा नहींं कसा जा रहा। पुलिस के सामने से नकाबपोश गुजर रहे हैं। युवक- युवतियों के लिए स्कार्फ पहनना फैशन हो गया है। हाईस्कूल, कालेज छात्रों के साथ मिडिल स्कूल की छात्राएं भी स्कार्फ में नजर आने लगी हैं। शहर में बढ़ रही नकाबपोशों की संख्या पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन रही है। विडंबना है कि पुलिस भी इस ओर कार्रवाई नहीं करती। पूर्व में यातायात पुलिस ने स्कार्फ बांधने वालों के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया था। दाे दिन तक ऐसे लोगों को समझाइश देने के बाद पुलिस चुप बैठ गई। लोगों का कहना है कि नकाब की प्रवृत्ति अच्छी नहींं है। आजकल लोग सुरक्षा कम चेहरा छुपाने में इसका ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।
होचुका है ब्लेड कांड
नकाबपोशोंकी बढ़ती संख्या का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। जिले में कई छोटे बड़े अपराध नकाब की आड़ में हो चुकी है। पूर्व में नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अठवानी गली में एक युवती को ब्लेड मार दिया था। आरोपी का अब तक पता नहींं चला है। इसी तरह पंचवटी कालोनी में एक नकाबपोश किसी अन्य व्यक्ति की जानकारी लेने दूसरे के घर में बलात घुस गया था। मकई चौक में भी नकाबपोश युवकों ने महिला के गले से चेन खींच ली थी। इनमंे से किसी भी अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
धमतरी.शहरी क्षेत्र में नकाबपोश लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।