पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बिजली से चल रहा निगम का शौचालय

चोरी की बिजली से चल रहा निगम का शौचालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाथरूम में पानी की व्यवस्था नहीं, यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाफिक चार्ज।

भास्करन्यूज .धमतरी

बसस्टैंड को चकाचक करने की योजना बना रहा, लेकिन यहां की व्यवस्था से यात्री संकट में हंै। शौचालय का मोटर, पंखा, लाइट चोरी की बिजली से चल रहा। सुलभ में कोई मीटर भी नहीं है।

सुलभ शौचालय का संचालन प्राइवेट कंपनी कर रही है। यात्रियों से मनमाफिक चार्ज लेने की आए दिन शिकायत मिल रही। आसपास के लोग भी इसकी पुष्टी कर रहे हैं। शौचालय में रेट लिस्ट भी नहीं टंगा है। प्रति व्यक्ति 10 रू तक चार्ज लेने की शिकायत मिल रही, जबकि रेट पांच रू निर्धारित है। बाहर बाथरूम के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी नहीं रखने के पीछे कारण कुछ और है।

यदि पानी की व्यवस्था होगी तो बाथरूम से होने वाला इनकम बंद हो जाएगा। इसीलिए यहां व्यवस्था नहीं किया जा रहा। बस स्टैंड के दुकानदार भम्कू चौबे, सुनील कुमार ने बताया कि शौचालय में अनाप- शनाप रेट लिया जाता है। आए दिन यात्रियों से विवाद होता है। रेट लिस्ट के लिए अधिकारियों ने भी निर्देश दिए हंै, लेकिन सुलभ संचालक रेट लिस्ट नहीं टंगवा रहे।

बनने थे 20, बने सिर्फ 11 सीटर

शौचालयकी लागत 14 लाख 17 हजार रू है। इतन में 20 सीटर शौचालय तैयार होना था, लेकिन कंपनी ने सिर्फ 11 सीटर ही तैयार कराया। निगम के अधिकारियों ने भी पड़ताल नहीं की और चेक भी पास कर दिया। इसके अलावा हटकेशर, रामसागरपारा, नवागांव वार्ड में भी 20- 20 सीटर के शौचालय बनने थे। यहां भी मनमाफिक सीट तैयार किया जा रहा। हटकेशर में मात्र 6 सीटर शौचालय बनाया जा रहा है।

धमतरी. बस स्टैंड स्थित शौचालय में लोगों से वसूला जा रहा अतरिक्त चार्ज।

बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय में निर्माण से लेकर संचालन में किया गया घालमेल

आफत