पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक को ट्रक ने कुचला

बालक को ट्रक ने कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी.शहर सेलगे नेशनल हाईवे में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। हफ्तेभर में शहर सीमा में दो छात्रों की मौत हो चुकी है। शनिवार रात सिहावा चौक के पास ट्रक ने बालक को चपेट में ले लिया। घटना के बाद भीड़ सड़क पर उतर गई। इस बीच लोगों ने ट्रक में तोड़-फोड़ कर दी। घटना के बाद आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।

ट्रक क्रमांक सीजी 17 जीए 8100 रायपुर से बस्तर रोड़ की ओर जा रहा था। इस बीच सिहावा चौक के पास ट्रक ने अधारी नवागांव निवासी मो. शब्बीर (12) पिता जािकर हुसैन को कुचल दिया। ट्रक का पहिया शब्बीर के पैर से गुजर गया। गंभीर हालत में लोगों की मदद से उसे मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

धमतरी. सिहावा चौक में दुर्घटना के बाद भीड़ सड़क पर उतर गई।