डॉक्टर ने आंगनबाड़ी को लिया गोद
सप्ताह में दो दिन आंगनबाड़ी के बच्चों का करंेगी नि:शुल्क उपचार।
भास्करन्यूज. धमतरी
आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों को सामान्य स्तर तक लाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर प्राईवेट डाक्टर आंगनबाड़ी को गोद लेकर सेवा भाव का परिचय दे रही है। बच्चों के लिए डाक्टर दूध की व्यवस्था करेगी वहीं बच्चों का सप्ताह में दो दिन उपचार होगा।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर विनोद पांडे की धर्मप|ी कविता पांडे ने जोधपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 को गोद लिया है। उनका कहना है कि पांच वर्ष से कम उम्र के आधे से अधिक बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण मातृ एवं शिशु में कुपोषण है। हफ्ते में दो दिन बच्चों को दूध पिलाई जाएगी। साथ ही उनका उपचार होगा। इस अवसर पर डौली देवांगन, राधिका कौशिक, निर्मला साहू, महेश्वरी साहू, दूलेश्वरी साहू, आशा साहू आदि उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी में 35 बच्चे कुपोषित
जोधापुर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में 35 बच्चे कुपोषित हंै। 22 बच्चे मध्याम कुपोषित 13 बच्चे गंभीर कुपोषित हंै। डा. विनोद पांडे ने बताया कि शहर के 29 आंगनबाड़ियों को आईएमए द्वारा गोद लेकर कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लिया गया है।
धमतरी. आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्ची काे दूध पिलाती डाक्टर।