- Hindi News
- ग्राम पलारी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
ग्राम पलारी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
सार्वजनिक शौचालय-मूत्रालय का अभाव, कांजी हाऊस का उपयोग नहीं, प्रदूषित तालाब में नहाने मजबूर हंै ग्रामीण, अटल मार्केट का नहीं हुआ शुभारंभ।
भास्करन्यूज .धमतरी
ग्रामपलारी वैसे तो विकसित गांव है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामवासी नारकीय जीवन जीने मजबूर हंै। गांव में एेसी कोई गली नहीं जहां गंदा पानी नहीं बहता। सीसी रोड तो बना है लेकिन नालियां नहीं बनाई गई हैं, जिसके कारण घरों का गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां भिनभिनाती रहती हंै। गलियों में नालियां बनाने की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से की है।
कनेक्शनहै पानी नहीं पहुंचता
गांवके धनुष महिलांग, दीनबंधु साहू ने बताया कि नल-जल योजना के तहत पानी सप्लाई के लिए पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी सिर्फ एक घंटे ही मिलता है। ऊपरी बस्तियों के लोगों को पानी ही नहीं मिलता। जैसे-तैसे कर पानी का जुगाड़ करना पड़ता है। इसका कारण उन्होंने बताया कि कुछ संभ्रांत परिवारों के लोग नल कनेक्शन में मोटर पंप लगाकर पानी खींच लेते हंै, जिसके कारण उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इसकी शिकायत वे पंचायत में कर चुके हंै, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कांजीहाऊस पर सुविधाएं नहीं
संतोषसाहू, सुकलाल साहू आिद ने बताया कि गांव में लावारिस जानवरों को रखने के लिए कांजी हाऊस का निर्माण कराया गया है, लेकिन चौकीदार चारा-पानी नहीं होने के कारण जानवर कांजी हाऊस में ही मर जाते हैं। ऐसी घटना एक दो बार हो चुकी है। तब से लेकर लोग वहां जानवर ही नहीं पहुंचाते। रखरखाव के अभाव में भवन जर्जर होने लगा है।
कालेजहाईस्कूल की मांग
सुरेशजाजु, बसंत साहू, योगेश किरण ने बताया इस गांव में बालिकाओं के हायर सेकेन्डरी स्कूल की सुविधा है, लेकिन बालकों के लिए 12 वीं तक की कक्षाएं नहीं हंै, जिसके कारण यहां के बालकों को दूसरे गांवों में पढ़ने के जाना पड़ता है। आस पास के क्षेत्र में कालेज भी नहीं है। यहां के बच्चों को उच्चशिक्षा के लिए शहर जाना पड़ता है।
निस्तारी तालाब भी हो गया प्रदूषित
20वार्ड वाले इस गांव में निस्तारी के लिए तीन तालाब हैं, लेकिन प्रदूषित होने कारण लोग नहाने से हिचकते हैं। सफाई के अभाव कुछ घरों का गंदा पानी तालाब में पहुंचने के कारण पानी का रंग गहरा हरा हो गया है। लोगों ने सफाई की मां