पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडीटूईट निर्माण हेतु आवेदन

रेडीटूईट निर्माण हेतु आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. 11से 18 आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को रेडी-टू-ईट फूड माह के द्वितीय तथा तृतीय शनिवार को टीएमआर के रूप में महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए आर्थिक रुप से सक्षम तथा बैंक में खाते का नियमित संचालित करने वाले स्वसहायता समूह से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारुप में 25 दिसम्बर तक शाम पांच बजे तक जमा किया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड से सम्पर्क किया जा सकता है।