पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मन का प्रदूषण आतंकवाद और नक्सलवाद से भी खतरनाक

मन का प्रदूषण आतंकवाद और नक्सलवाद से भी खतरनाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट आबू की राजयोग शिक्षिका ने पत्रकार वार्ता में कहा, तनाव मुक्ति शिविर आज से।

भास्करन्यूज. धमतरी

मन का प्रदूषण आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है। इसे दूर करने के नुस्खे प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिखाता है। यदि हम परमात्मा से जुडते हैं तो सकारात्मक एनर्जी अंदर आती है, और नकारात्मकता शरीर से बाहर जाती है। आज के युवा शिक्षित तो रहे लेकिन दीक्षित नहीं हो रहे। उक्त बाते प्रेसवार्ता में ब्रम्हाकुमारी डा. प्रभा मिश्रा ने कही।

प्रेस क्लब कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होने कहा कि आज लोगों का लक्ष्य पैसा हो गया है। सोच भौतिकवादी हो गई है,जबकि हमारा देश आध्यात्मिक था। आध्यात्मिक शक्ति के कारण ही हम विश्व गुरू बने। यदि जीवन में भौतिकता के अलावा आध्यात्मिकता का समावेश किया जाए तो जीव में सुख-शांति आएगी। ब्रम्हकुमारी ऐसी संस्था है जो विश्व में महिलाओं द्वारा संचालित है। देश में इसके 9 हजार सेवा केन्द्र है। संस्था में 10 लाख परिवार जुडी है। संस्था का उद्देश्य विश्व में शांति लाना है। जिसके प्रयास में वे लगे हुए है। जीवन में सफलता के आत्म विश्वास के साथ ईश्वर का साथ भी जरुरी है। लोगों में आध्यात्म का ज्ञान नहीं है, इसलिए संस्कार की कमी देखी जा रही है। 14 दिसंबर से शहर में आध्यात्मिक शिविर लग रहा है। जहां तनाव मुक्ति एवं सफलता के पांच कदम बताएं जाएंगे। इस दौरान सिविल लाइन स्थित दिव्यधाम संचालिका सरिता बहन, कामिनी कौशिक, नवनीता बहन उपस्थित थी।

मंडीमें शिविर आज से

14से 18 दिसंबर तक पुरानी कृषि उपज मंडी में दो सत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। प्रात: 7 से 8.30 बजे तक तनाव मुक्ति शिविर, शाम 7 से 8.30 बजे तक सफलता के पांच कदम बताए जाएंगे। शिविर की मुख्य वक्ता बम्हाकुमारी डां प्रभा मिश्रा होंगी।

अंग्रेजीस्पेलिंग स्पर्धा

धमतरी. जिलेमें अंग्रेजी विषय में स्पेलिंग स्पर्धा का आयोजन 16 दिसंबर को आयोजित किया गया है। कक्षा तीसरी से पांचवी तक एवं छटवीं से आठवीं तक ग्रुप बनाया गया है। जिसमें विद्यालय स्तर से 4 छात्र चयनित होंगे।