पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान में कीट प्रकोप से किसान परेशान

धान में कीट प्रकोप से किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीफ धान फसल पर बीमारियों का प्रकोप,पत्तीमोड़ चितरी,तनाछेदक ने बढाई समस्या।

भास्करन्यूज|धमतरी

अतिवृष्टिके बाद खरीफ धान फसल पर बीमारियों की काली छाया पड़ने लगी है। बंपर फसल की उम्मीद में मुदित कृषकों के चेहरो पर चिंता की लकीरे गहराने लगी हैं। हरे सोने में पत्तीमोड़क, चितरी, तनाछेदक जैसे कीड़े लगने सहित अनेक बीमारियां सामने रही हंै। किसान फसल बचाने दवा, पोटाश का छिड़काव कर रहे फिर भी राहत नही मिल रही।

जिले में 1 लाख 36 हजार हेक्टेयर भूमि पर खरीफ फसल ली जा रही हैै। पौधे अब बढने लगे है। अर्लीवेरायटी के धान मंे बालियां भी आने लगी है। एेसे समय में बीमारी किसानों की नींद उड़ा रही है। कीटनाशक छिडकाव के बाद भी राहत नही मिल रहा।

दो से तीन बार किसान छिड़काव कर चुके हैं फिर भी अपेक्षित परिणाम नही मिल रहा। कीट व्याधि से परेशान गोकुलपुर के कृष्णा साहू,मनोज ध्रुव,जोहतराम ने बताया कि फसल में हरा कीड़ा,पत्ती मोड़,चितरी,तनाछेदक बीमारी लग रहा है। दो बार कीटनाशक छिड़काव तथा दो बार पोटाश छिड़काव कर चुके हैं फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यही हाल रहा तो बालियां कम आएगी और उत्पादन प्रभावित होगा।

धमतरी. कीटप्रकोप से बचने किसान कर रहे कीटनाशकों का छिड़काव।

अनावश्यक छिड़काव करंे

^किसानकीड़े दिखते ही रासायनिक दवाओं का उपयोग करें। इससे शत्रु के साथ मित्र कीट भी मर जाते हंै। कृषक अनावश्यक दवाओं का उपयोग करें। ज्यादा प्रकोप जैसी स्थिति हो तभी दवा छिडकें। एसएलसाहू,एसडीओ कृषिविभाग