क्लाेरीन की गोलियां बांटी गई
स्वच्छभारत अभियान के पहले दिन आम जनता में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से गुरूवार को नगर पालिक निगम के गोकुलपुर वार्ड से शुरूआत हुई। प्रभारी कलेक्टर आईएस अग्रवाल ने वार्डवासियों को क्लोरिन की गोलियां तथा पेपर सोप बांटे। वार्ड में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए अपर कलेक्टर ने लोगों को स्वच्छता अपनाने, अपने घर के आसपास साफ-सुथरा रखने, गड्ढों में पानी जमा नहीं होने देने की समझाइश दी।
निगम कमिश्नर ने भी वार्ड के लोगों से सम्पर्क कर क्लोरिन की गोलियां पीने के पानी में उपयोग करने तथा भोजन करने से पहले एवं शौच के उपरांत साबुन से हाथ धोने तथा खानपान में सफाई बरतने काे कहा। अभियान के तहत वार्ड की नालियों तथा कूड़े-करकट की सफाई भी की गई।