- Hindi News
- प्रशासकीय स्वीकृति दिलाएं पुराने भवन में बनाएं हास्टल
प्रशासकीय स्वीकृति दिलाएं पुराने भवन में बनाएं हास्टल
छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री रमशीला साहू को गर्ल्स कालेज की समस्याओं से अवगत कराया।
भास्करन्यूज|धमतरी
छात्रसंघका गठन होते ही कालेज की लंबित समस्याएं फिर से सामने आने लगी है, नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधि नई ऊर्जा के साथ इनके निराकरण के लिए जुट गए हैं। जिले के एकमात्र गर्ल्स कालेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जिले की प्रभारी मंत्री रमशीला साहू से मिलकर उन्हे समस्याओं और मांगो से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याएं दूर करने की मांग की।
गर्ल्स कालेज शुरू से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। 15 साल बाद भी कालेज को ठीक-ठाक भवन का मोहताज है। पहले खुद का भवन मिला तो गुणवत्ताविहीन निर्माण एवं रखरखाव के अभाव में उपयोग के लायक ही नहीं बचा और फिर संस्था की यायावरी प्रारंभ हुई। कुछ दिनों पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में ठिकाना बना लेकिन सुविधाओं की कमी और स्थानाभाव के कारण वहां से भी विदा होना पड़ा। और अब म्यूनिसिपल स्कूल के बिल्डिंग में कालेज लगाया जा रहा है। विभिन्न संकायों और प्राध्यापकों की कमी छात्राओं को खल रही है।
ढेरांे समस्याएं:डलिना
छात्रसंघ अध्यक्ष डलिना देवांगन ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए सरकार करोड़ो खर्च कर रही है, पर यहां बदहाली का आलम है। महाविद्यालय को नये भवन के लिए 8 एकड़ 33 डिसमिल जमीन आबंटित की जा चुकी है। लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। वाणिज्य संकाय में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। विज्ञान संकाय भी शुरू किया जाए। कालेज के पुराने बिल्डिंग को तोड़कर छात्राओं के लिए हास्टल बनाया जाना चाहिए।