रैली निकाल पानी बचाने की गुजारिश
स्पीड थियेटर ग्रुप की अगुवाई में सिहावा से मकई चौक तक निकले स्कूली बच्चे।
भास्करन्यूज |धमतरी
स्पीडथियेटर ग्रुप के बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने सिहावा चौक से मकई चौक तक रैली निकालकर पानी बचाने के उपाय बताए। साथ ही मकई चौक में नि:शुल्क वीसीडी का वितरण किया।
रविवार को सुबह 9.30 बजे स्पीड थियेटर ग्रुप के बच्चों ने जल बचाने के लिए लोगों में जागरुकता लाने रैली निकाली। संस्था के संचालक मो. आसिफ ने बताया कि आने वाले समय में जल संकट विकराल हो जाएगा, इसलिए पानी बचाने के उपाय हमें तत्काल करने होंगे। इस उदेश्य को लेकर लोगों में पानी बचाने के लिए जागरुकता लाने रैली निकाली गई।
जल संरक्षण रैली में शामिल गितू नवरंग, कौशल, अफरोज समेत अन्य बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्यितां लेकर चल रहे थे। बच्चों द्वारा जल है तो कल है..., यदि करते हो बच्चों से प्यार, स्वच्छ जल का दो उन्हें उपहार... समेत कई अन्य प्रमुख नारों से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। स्पीड ग्रुप के इस अभियान का लोगों ने काफी सराहा।
धमतरी. मकई चौक में बच्चों ने जल बचाने का आव्हान किया।