मानस गान से धर्ममय हो गया शहर
शहर के विभिन्न वार्डों में हो रही मानस प्रचार समितियों का सम्मेलन।
भास्करन्यूज |धमतरी
धार्मिककार्यक्रमों के आयोजन से शहर धर्ममय हो गया है। मुख्य कार्यक्रमों के अलावा वार्डो में भी मानस गान की गंूज सुनाई दे रही है। विभिन्न मंचस्थ मानस मंडलियां सुमधुर आवाज में संगीतबद्ध होकर राम नाम का जाप कर रहे हंै। मानस गान के माध्यम से रामायण के एक-एक चौपाईयों का प्रसंग सुनाकर श्राेताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हंै।
शहर के हटकेशर एवं सोरिद नगर में तीन दिवसीय मानस गान की धूम है। बड़ी संख्या में श्रोता मानस गान सुनने पहुंच रहे हंै।
लोग अपने काम छोड़कर मानस गान में रमे दिख रहे हैं। हटकेशर में आयोजित मानस गान का अंतिम दिन रविवार को 13 विभिन्न मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। समापन रात्रि में हुआ इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोरिद वार्ड में आयोजित मानस गान के अंतिम दिन रविवार को 13 मंडलियों ने अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति दी, जिसे सुनने सोरिद, जोधापुर वार्ड के अलावा अन्य स्थानों से श्रोता बड़ी संख्या में पहुंचे। समापन रात्रि में हुआ। सभी विजेता मंडलियों को पुरस्कृत किया गया।
धमतरी. सोरिद में मानस गान प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती मंडली।