पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत श्रमिक के परिवारों को मिला मुआवजा

मृत श्रमिक के परिवारों को मिला मुआवजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकस्मिक सामान्य मृत्यु पर प्रभावित परिवारों को मिलती है 30-30 हजार की सहायता रािश।

भास्करन्यूज |धमतरी

श्रमविभाग के सहयोग से 6 पंजीकृत मृत श्रमिक परिवार को 30-30 हजार रूपए की सहायता राशि शासन ने दी।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकाें की सामान्य मृत्यु पर शासन द्वारा 30 हजार की सहायता राशि प्रभावित परिवारों काे दी जाती है। इस वर्ष जनवरी फरवरी माह में 6 श्रमिक परिवार लाभान्वित हुए हंै।

जयंती बाई नगरी, जीवधन सिंह देमार, सोमनाथ रूद्री, मीना ध्रुव तेंदूभाठा मगरलोड, रामजी यादव कोरमा मगरलोड और मिलन पटेल की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर शासन ने प्रभावत परिवारों को श्रम विभाग की सहयोग से 30-30 हजार का बैंक चेक प्रदान किया है।

प्रभारी श्रम पदाधिकारी डीएन महापात्र ने बताया कि इसके लिए पंजीकृत होना अनिवार्य है। मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक का खाता, ओरिजनल कार्ड, परिचय पत्र के साथ आवेदन आनलाईन करना होता है। एक सप्ताह के भीतर राशि स्वीकृत हो जाती है।