आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़े उपभोक्ता
डायरेक्टबेनेफिट ट्रांसफर योजना के अतंर्गत शहर के दो वार्डों में डीबीटी शिविर में बड़ी संख्या में उपभाेक्ता शामिल हुए। शिविर के माध्यम से गैस सब्सिडी फार्म भी भराए जा रहे हंै।
शहर के पाेस्टआफिस विंध्यवासिनी वार्ड के उचित मूल्य की दुकान में शिविर आयोजित है। शिविर में शहर के 40 वार्डों के नागरिकों एवं उपभोक्ताओं काे राशन कार्ड के पुनर्सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज लिए। खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि शासन द्वारा धमतरी, रायपुर मुंगेली जिला को पायलेट प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है। शिविर के माध्यम से राशन कार्ड उपभोक्ताओं से संपूर्ण दस्तावेज मंगाए जा रहे हंै। इसके तहत हितग्राही अपने पूरे परिवार की जानकारी, स्वयं एवं परिवार के हर सदस्यों का बैंक खाता, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, स्मार्ट कार्ड आदि छायाप्रति के साथ मोबाईल नंबर जमा कराया गया। चार दिवसीय शिविर में उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना से हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का संपूर्ण डाटा बेस तैयार किया जाएगा। जो हितग्राही फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाएं हंै,वे सामने जाएंगे स्वमेव उनका राशन निरस्त हो जाएगा।
धमतरी. उपभोक्ताओं को डीबीटी योजना की जानकारी देते अधिकारी।
गैस सब्सिडी के लिए डीबीटी फार्म
धमतरीइण्डेन गैस के संचालक मोहन अग्रवाल ने बताया कि गैस की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए फार्म भराए जा रहे हैं। संबंधित वार्ड के साथ ही नगर के अन्य वार्ड के ऐसे गैस उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलेंडर का सब्सिडी फार्म नहीं भरे हैं उन्हे आवश्यक दस्तावेजों के साथ मौके पर ही फार्म भराए जा रहे हैं। नागारिकों की सुविधाओं की दृष्टि से कलेक्टर भीमसिंह ने शिविर में ऐसी व्यवस्था दी है।
सहूलियत