पॉलीथिन के विकल्प है कागज के ठोंगे
पालीथिनका एक विकल्प कागज के खोंगे भी हैं, ये अब हर आम और खास समझ रहे हैं वहीं नगर निगम ने पालीथिन से होने वाले नुकसान के प्रचार प्रसार के लिए रथ निकाला और लोगों से अपने विचार भी लिखाए।
रविवार को नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शहर में नो पालीथिन जागरुकता रथ निकाला गया। शहर में रथ भ्रमण कराकर लोगों से पालिथिन से संबंधित विचार लिए गए। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि पॉलीथिन का प्रयोग केवल पर्यावरण के लिए अपितु मानव स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। पालीथिन के छोटे-बड़े बैग नालियों एवं नालों में फंस कर नालियों को अवरुद्ध करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर में नो पालिथिन रथ निकालकर लोगों से उनके विचार लिखाए जा रहे हैं। प्रेम शंकर चौबे, देबू शांडिल्य, संदीप देशभरत ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह प्रयास उत्तम है। पालीथिन बंद होने से गौ माता की जान बचाया जा सकता है। अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
धमतरी. निगम का प्रचार रथ शहर के लोगों को कर रहा जागरूक।
विचारों का बनेगा बुक
नगरनिगमद्वारा लोगों के विचार को बाकायदा एक रजिस्टर में लिखाया जा रहा है। इसका एक बुक बनाकर रखा जाएगा।