पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबुलेशन होने के बाद साफ होगी तस्वीर

टेबुलेशन होने के बाद साफ होगी तस्वीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 13 का परिणाम अटका, कौन जीता,अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं।

भास्करन्यूज |धमतरी

जिलापंचायत चुनाव को ले भाजपा-कांग्रेस में गहमागहमी का माहौल है। परिणाम को लेकर शनिवार को रात 2 बजे तक कई बार काउंटिंंग हुई। पल-पल स्थिति बदलते रही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10,11,12 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई। क्रमांक 13 की स्थिति रविवार को भी स्पष्ट नहीं हुई। मतगणना के दौरान यहां भारी गहमागहमी रही। पहले भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता नागवंशी को जीतना बताया गया।

कांग्रेसियों ने रीकाउंटिंग की मांग की,तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तामेश्वरी मरकाम को जीतना बताया गया। कुछ देर बाद फिर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत की खबर आई। रात्रि 9 बजे पुन: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के जीत का हल्ला हुआ। बार- बार रिजल्ट बदलने से लोगों के साथ कांग्रेस- भाजपा में विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। रविवार सुबह टेबुलेशन में पुनर्गणना की मांग हुई, लेकिन नियमों का हवाला देकर ऐसा संभव नहीं होना कहा गया।

कांग्रेस भाजपा निर्वाचन अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने रिकाउंटिंग की मांग कलेक्टर भीमसिंह से की है। उन्होंने 127 वोटों में से 7 को रिजेक्ट कर 120 मतों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डालने का आरोप लगाया। इधर कलेक्टर ने कांग्रेसियों की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंचाने का भरोसा दिया। रविवार रात तक क्रमांक 13 से किसकी जीत हुई,यह स्पष्ट नहीं हुआ था।

प्रशासन का रुख गलत

विधायकगुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि नगरी में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 में प्रशासन ने अनलीगल काम किया है। कांग्रेस ने सात सीट जीत लिया था। इस तरह कांग्रेस का सत्तासीन होना तय था। इसे देखते हुए भाजपा और प्रशासन मिलीभगत कर रहा है। कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। उच्च स्तरीय लड़ाई लडे़गी। इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग में की जा चुकी है।

6-6 सीट मिलने के आसार

जिलापंचायत के 13 सीटो पर चुनाव हुआ है। मतगणना कार्य पूरा हो चुका है। क्रमांक 13 को छोड़ सभी सीटों का परिणाम स्पष्ट हो गया है। भाजपा-कांग्रेस जिला पंचायत में अपना-अपना कब्जा होना बता रही है। फिलहाल इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। भाजपा-कांग्रेस के 6-6 सीट बताए जा रहे। सोमवार को टेबुलेशन पश्चात सही स्थिति मालूम होगी।

कलेक्टरदेंगे जानकारी

^नगरीजिला पंचायत क्षेत्रों में किसकी जीत हुई,यह 9 फरवरी को स्पष्ट होगा। कलेक्ट्रेट में सोमवार को टेबुलेशन होगा। कलेक्टर ही परिणाम की जानकारी देंगे। डीआरसिदार, रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार नगरी

धमतरी. रविवार को कलेक्टोरेट में कांग्रेसियों ने हल्ला मचाते हुए पुनर्गणना की मांग की।