जूट बैग इस्तेमाल करने का दिलाया संकल्प
भास्कर के नो पालीथिन अभियान से कंधे से कंधा मिलने लगा है। जागरूक लोगों के साथ युवा, स्कूली बच्चे भी संकल्प लेकर लोगों को जूट कैरी बैग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समाजसेवी संगठनों के साथ वार्डवासी भी नो पालीथिन कैंपेन से जुड़ रहे हैं। लायनेस क्लब के सदस्यों ने इतवारी बाजार में जूट के कैरी बैग बांटे। मराठा के पार्षद दुष्यंत घोरपड़े ने वार्डवासियों को नो पालीथिन की शपथ दिलाई।
वार्डवासियों ने भी खुद पालीथिन केरी बैग यूज नहीं करने लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। वार्ड के बच्चे तेजस्विनी चौहान, अमन जाचक, शिवांगी चौहान, तान्या लोंढे, मेहूल शर्मा, पार्थ, पंकज, विराज बाबर तख्तियों में स्लोगन लिखकर शपथ लेने पहुंचे। बच्चों ने भी संकल्प लेकर अपने घरों आस- पास से भारी मात्रा में पालीथिन एकत्र किया। पार्षद द्वारा वार्ड में जूट के केरी बैग बांटे गए। बैग देते ही उन्हे पालीथिन यूज नहीं करने,घरों से कपड़े, जूट आदि के थैले लेकर निकलने की अपील की गई। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर चौहान, सतीश पवार, विक्रांत पवार, चंकी, निखिल जगताप, आदित्य, लक्की जैन, अभिषेक, दुष्यंत निम्बाडकर, सन्नी आदि उपस्थित थे।
महिला मंडल भी आगे आया
मराठा समाज की महिलाओं का संगठन जीजा माता महिला मंडल के सदस्य भी नो पालीथिन कैंपेन से जुड़े। महिला मंडल की सदस्यों ने भी पालीथिन मुक्त वार्ड बनाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। समिति की अध्यक्ष प्रतिज्ञा बाबर ने कहा कि पालीथिन पर्यावरण के साथ खुद के लिए भी घातक है। यदि सब मिलकर प्रयास करेंगे तो अपना शहर जल्द पालीथिन मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर ममता बाबर, नीरू भांडुलकर, चंदा बाबर, अपर्णा रणसिंह, विनिता जांचक, वैशाली रणसिंह, श्रद्धा, जयश्री रणसिंह आदि उपस्थित थी।
धमतरी. मराठापारा में पार्षद ने दिलाया शपथ, लायनेस क्लब ने इतवारी बाजार में बांटे बैग।
इतवारी बाजार में बैग वितरण
रविवारको साप्ताहिक इतवारी बाजार में लायनेस क्लब द्वारा बाजार पहुंचे लोगों को जूट के केरी बैग बांटे गए। जैसे ही बैग बांटना शुरु हुआ,लोग उमड़ गए। लोगों ने भी क्लब की सराहना की। लायनेस अध्यक्ष शकुन्तला साहू ने कहा कि बाजारों में काफी लोग थैला लेकर आए हैं। पालीथिन नुकसान के अलावा कुछ नहीं है। इनके बदले हम रियूजेबल जूट, कपडे़ के केरी बैग इस्तेमाल कर सकते हंै। इस अवसर पर अनिता बाबर, हुकुमचंद जैन, सरिता दोशी, शाहीर हुसैन, ममता अग्रवाल, सुषमा नंदा, आशा श्रोती, एएस साहू, हेमलता हिशीकर आदि उपस्थित थे।
भास्करका प्रयास सराहनीय
पार्षददुष्यंत घोरपड़े ने कहा कि पालीथिन मुक्त शहर के लिए निगम, प्रशासन तो जुटे ही हैं दैनिक भास्कर भी स्कूल, कालेज वार्डों में पहुंचकर लोगों को जागरुकता कर रहा है। भास्कर का यह प्रयास सराहनीय है। स्वच्छ शहर, स्वास्थ्य पर्यावरण की दृष्टि से पालीथिन बंद होना जरुरी है। पहले की तरह लोग घरों से कपडे़ का थैला लेकर निकले तो समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। पालीथिन के कारण मृदा अपरदन नहीं हो पा रहा। नालियां जाम हो रही। स्वास्थ्य के लिए डाक्टर भी इसके घातक परिणाम बताते हंै।