पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां जी चाहे घुसा लो गाड़ी नहीं है कोई राेकने वाला

जहां जी चाहे घुसा लो गाड़ी नहीं है कोई राेकने वाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिर ध्वस्त होने लगा है शहर का ट्रैफिक, नियम-कायदे ताक पर।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरकी यातायात व्यवस्था अब चरमराने लगी है। उत्सवी माहौल में जीप, कार की बात तो दूर ट्रैक्टर और बैलगाड़ियां तक किसी भी रास्ते पर बेरोकटोक घुस रहे हंै। इससे भीड़-भाड़ वाले सदर मार्ग में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हाे रही है। इसके लिए नियम कायदे भी बने हैं पर यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते वह भी धरे के धरे रह गए हंै।

शहर में इस समय नवरात्र का उत्सवी माहौल है, जिससे सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही हो रही है। स्कूल-कालेज, दफ्तर, बाजार अन्य काम काज के लिए भी आने जाने का सदर बाजार ही मुख्य मार्ग है। भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में बेरोकटोक कहीं भी माल वाहक ट्रैक्टर प्रवेश कर रहे हैं, इससे यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है।

यातायातअमला हो मुस्तैद

मकईचौक से रामबाग तक सदर मार्ग में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित है। लेकिन इस समय बड़े वाहनो को इस मार्ग पर देखा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस सिर्फ नगर के बाहरी इलाकों में नेशनल तथा स्टेट हाइवे पर ही तैनात और मुस्तैद नजर आती है। शहर के अंदरूनी मार्गो में कहां, क्या चल रहा है, इस पर भी सजगता बरतनी होगी।

धमतरी. भरी दोपहर में सदर बाजार में ट्रेक्टर खड़ी कर लोड किया जा रहा बिल्डिंग मटेरियल।