पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जले आस्था के ज्योत, विराजित हुई मां दुर्गा

जले आस्था के ज्योत, विराजित हुई मां दुर्गा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडालों मे आकर्षक सजावट

विंध्वासिनी मंदिर मंे जले 2695 मनोकामना ज्योत, नगर में 90 से अधिक पंडालो मंंे विराजित हुईं मां दुर्गा।

भास्करन्यूज|धमतरी

शक्तिका पर्व शारदीय नवरात्र 25 सिंतबर से शुरू हो गया है। देवी मंदिरों के साथ, दुर्गा पंडालों में 9 दिनों तक भक्तिमय माहौल रहेगा। घटस्थापना के बाद से महापर्व का उल्लास देखने को मिल रहा है। पहले दिन ही मंदिरों मंे भक्तों का रेला लगा रहा। शहर के देवी मंदिरों में इस साल बड़ी संख्या में भक्त मनोकामना ज्योत जलवा रहे हंै। मंदिरों मंे नवरात्र की तैयारी पखवाड़ेभर पहले से शुरू हो गई थी। मंदिरो को रंगरोगन का आकर्षक लुक दिया गया है।

देवी मंदिरों में अलसुबह से ही श्रध्दालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। प्रमुख देवी मंदिरों में शाम को आस्था का सैलाब देखने को मिला। विंध्वासिनी मंदिर में गेट तक लाइन लगी रही। शाम 7 बजे यहंा गोधुलि बेला में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई। इस दरम्यान मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। इसी तरह शहर के शीतलापारा,रिसाईपारा स्थित दंतेश्वरी माता, बम्लेश्वरी माता,पावर हाऊस स्थित दुर्गा माता,तुलजा भवानी माता मंदिर,भगत चौंक स्थित दुर्गा मंदिर,सोरिद स्थित दुर्गा मंदिर,शनि मंदिर बस स्टैंड स्थित काली मंदिर,हनुमान मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योत जलाई गई। देवी गीतों की धुन से वातावरण धर्ममय हो चला है।पंडितो के अनुसार इस साल नवरात्र और भी खास है,क्योंकि अनेक श्रेष्ठ योग हैं।29 को पंचमी, 2 अक्टूबर को अष्टमी,महानवमी।

कहांजले, कितने मनोकामना ज्योत

विंध्वासिनीमंदिर में 2695, अंगारमोती मंदिर में 2300, शीतलामाता मंदिर में 202, शांति चौक स्थित कालिका मंदिर में,इतवारी बाजार स्थित किले के श्री हनुमान मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर में 35,ज्योति कलश जल रहे हैं।

पंडालोंमें की गई प्रतिमाएं स्थापित

शीतलामाता मंदिर में धूमधाम से नवरात्र मनाया जा रहा है। प्रथम दिवस माता के नौ रूपों की मंदिर परिसर में स्थापना की गई। अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। धीवर समाज द्वारा देवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस साल जतमई,घटारानी का आयोजन होगा। नवरात्र पर विविध स्पर्धाओं का भी आयाेजन किया गया है। 27 सितंबर को रंगोली स्पर्धा, 28 को ड्राइंग, 30 को मेहंदी लगाओ, 1 अक्टूबर को सामान्य