पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं बनीं राजमिस्त्री, बनाएंगी बिल्डिंग

महिलाएं बनीं राजमिस्त्री, बनाएंगी बिल्डिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओंको आत्मनिर्भर बनाने जिले में दर्जनों योजनाएं संचालित हैं जो सफल भी हो रही। अब पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर चलने उन्हें राजमिस्त्री का प्रशिक्षण श्रम विभाग द्वारा दिलाया गया, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार का भरण पोषण कर सके। प्रशिक्षण के उपरान्त महिलाओं को सभी प्रकार के भवन बनाने का टेंडर शासन द्वारा दिया जाएगा।

जिला श्रम विभाग के सहयोग से भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत नगरी की महिला समूह को 3 महिने का राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। ये महिलाएं पहले राजमिस्त्रियों के साथ रेजा का काम करती थी। रूद्री पालिटेक्नीक कालेज के सहयोग से नगरी में ही 13 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इनकी मुखिया रेखा साहू विशाखा बाई के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। इन महिलाओं को सीएसएसडीए रायपुर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

आत्मनिर्भर बनाने पहल

श्रमविभाग के प्रभारी श्रम पदाधिकारी डीएन पात्र ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विभाग द्वारा पहल की गई है। अब ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरान्त समूहों को विभिन्न सरकारी टेंडर जिसमें भवन निर्माण, शौचालय नाली निर्माण का ठेका दिया जाएगा। श्री पात्र ने आगे बताया कि इसके बाद पंजीकृत महिला मजदूरों को इलेक्ट्रीकल,प्लंबर आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि इन्हें रोजगार मिल सके।

धमतरी. नगरी ब्लाक में महीला समुह कर रही टायलेट निर्माण।