पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागवानी सजाने के लिए हो रही देशी विदेशी फूलों की खरीद

बागवानी सजाने के लिए हो रही देशी-विदेशी फूलों की खरीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें फूल पौधों की बिक्री बढ़ गई है। कई स्थानों में फूल पौधे बेचते लोगों को देखा जा सकता है, जहां लोग बागवानी सजाने तरह-तरह के फूलों के पौधे खरीद रहे हैं, वहीं लोगों की दिलचस्पी बढ़ने के कारण हर साल फूल पौधों का व्यवसाय शहर में बढ़ते जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक बीते पांच सालों के दौरान फूल पौधों का व्यवसाय 12 लाख को पार कर गया है।

घर-आंगन में इन दिनों देशी-विदेशी फूलों की बहार है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच रहे अधिकांश लोग मनभावन फूलों के पौधे खरीद रहे हैं। देशी-विदेशी फूल के पौधों की मांग अधिक है। फूल पौधों का व्यवसाय अब सीजनली होकर बारहमासी हो गया है, फिर भी शीत ऋृतु में इसकी बिक्री ज्यादा होती है। 5 से 100 रूपए के भीतर हर सीजन के हिसाब से फूल सजावटी पत्तेदार पौधे इनके पास मिल जाते हैं। फूलदार पौधों का व्यवसाय यहां खूब फल-फूल रहा है।स्थानीय विक्रेताओं के साथ-साथ अन्य प्रदेश से भी लोग यहां आकर फूल पौधों की बिक्री कर रहे हैं।

विक्रेता सुखदीप महापात्रे ने बताया कि गेंदा, सेवंती, गुलाब, डहलिया, पेंजी, पिटुनिया, झरवेरा आदि की मांग विशेष तौर से ज्यादा है। फूल विक्रेता मनोज कुमार, सोहन साहू,विनोद कर्मा ने बताया कि विभिन्न नर्सरियों से इन दिनों सीजनल पौधों की खास डिमांड है। हर साल सजावटी पौधों फूलों के पौधों की खरीददारी करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।

धमतरी. पौधे खरीदते लोग