दिव्या को मिला छग शेरनी का खिताब
बठेना स्कूल की छात्रा कुश्ती में नेशनल खिलाड़ी को हराकर बनी विजेता।
भास्करन्यूज |धमतरी
कुश्तीस्पर्धा में जिले की महिला कुश्ती खिलाड़ी को छग शेरनी का खिताब मिला है। फायनल के कड़े मुकाबले में छात्रा ने रायपुर की खिलाड़ियों को हराकर विनर बनी।
गत दिनों रायपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा का आयोजन हुआ इसमे शहर के कई महिला पुरूष कुश्ती खिलाड़ी शामिल हुए थे। नवीन कन्या शाला की कक्षा 11वीं की छात्रा दिव्या भारती साहू भी इसमे शामिल हुई। शुरू के लीग मैच में कोई अड़चन नहीं आई। सभी मैच आसानी से जीते। फायनल में रायपुर के दो नेशनल खिलाड़ियों से भिड़ी। दोनो ही खिलाड़ियों को कड़े मुकाबले में हराकर दिव्या भारती ने छग शेरनी का खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार में नगद राशि के साथ शील्ड भी प्रदान किया गया।
छह महीने पहले शुरु किया था प्रशिक्षण
दिव्याभारतीने बताया कि वह 6 माह पूर्व से ही कुश्ती खेल में शामिल हुई है। स्कूल गेम्स आफ फेडरेशन में भी कुश्ती खेल में वह राष्ट्रीय स्पर्धा तक पहुंची, लेकिन यहां से सफलता नहीं मिली। भानपुरी में रहने वाली ग्रामीण खिलाड़ी स्कूल में भी अन्य छात्राओं को कुश्ती के दांव पेच सिखाती है। स्पर्धा की तैयारी वह गांव के ही अखाड़ा में करती है।
स्कूल गेम्स के स्टेट स्पर्धा तक पहुंची 4 खिलाड़ी
स्कूलकी छात्राओं ने इस साल विभागीय खेल स्पर्धाओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कइयों को सफलता भी मिली। खेल शिक्षक नीलमणी चंद्राकर ने बताया कि स्कूल गेम्स आफ फेडरेशन के खेल स्पर्धा में चोमेश्वरी नेशनल कुश्ती स्पर्धा तक पहुंची। क्रिकेट में डोमेश्वरी ध्रुव तथा यामिनी साहू, दीपिका ध्रुव कुश्ती के राज्य स्तरीय स्पर्धा तक पहुंचने में सफल हुई है।
धमतरी। शील्ड के साथ कुश्ती खिलाड़ी दिव्या भारती।