पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर खुले और सच हो गया खुलासा

टेंडर खुले और सच हो गया खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर के खुलासे अनुसार ही मिला टंेडर

फालोअप

भास्कर

15 सितंबर को खुले टेंडर ,सेंटिग कर लेते हंै पहले, दैनिक भास्कर ने एक दिन पहले ही कर दिया था खुलासा।

भास्करन्यूज| धमतरी

नवगठितनगर निगम धमतरी में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर बांटा जा रहा। नौकरशाही इतनी हावी हो गई है कि खुलेआम घालमेल किया जा रहा। निगम के 1 करोड़ 40 लाख के टेंडर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ठेकेदारों से निविदा मंगाया गया। 30 से 40 ठेकेदारों ने बंद लिफाफे में किस्मत आजमाया, लेकिन इन्हें क्या मालूम था कि अधिकारियों के साथ उक्त ठेके की पहले ही सेंटिग हो गई है। 15 सितंबर शाम 5 बजे खुलने वाले निविदा की सेंटिग एक दिन पहले ही हो गई। कार्य के साथ लागत बांटे गए ठेकेदारों के नाम दैनिक भास्कर ने एक दिन पहले ही खुलासा कर दिया था।

भास्कर में प्रकाशित कार्य और टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदारों के नाम सही साबित हुए। वाटर हार्वेस्टिंग फेस 2 बोर खनन कार्य में ही बदलाव हुआ है। बाकी के सभी टेंडर भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार ही ठेकेदारों को मिला। 16 सितंबर को निगम कार्यालय के अंदर बाहर टेंडर की दिनभर चर्चा होती रही। लोगों ने यह भी कहा कि दैनिक भास्कर ने एक दिन पहले जिन ठेकेदारों कार्यों की सूची प्रकाशित किया था ,यह एकदम सही हुआ। निगम के प्रशासक भी यह देख समझ गए होंगे कि उनके अधीनस्थ अधिकारी कैसे उन्हें बाकी को धोखे में रख रहे।

ठेकेदारशिकायत के मूड में

निगमका घालमेल उजागर होने के बाद टेंडर डालने वाले ऐसे ठेकेदार अब कलेक्टर से शिकायत के मूड में है।

धमतरी. 15 सितंबर को प्रकाशित समाचार।

जांच कराएंगे

^नगरनिगममंे टेंडर प्रकिया को लेकर जांच कराऊंगा। गलत पाए जाने पर टेंडर निरस्त किए जाएंगे। भीमसिंह,नगरनिगमप्रशासक एवं कलेक्टर धमतरी

नगर निगम में एेसे हुआ खेल

1करोड़ 40 लाख रूपए के िवभिन्न निर्माण कार्यो के लिए निगम ने बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित कराया। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि 9 सितंबर 2014 थी। विक्रय की तिथि 10 सितंबर,निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर अपरान्ह चार बजे तथा निविदा खोलने की तिथि 15 सितंबर को शाम पांच बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन इसके लिए सेटिंग पहले से ही हो गई थी। 15 सितंबर को सिर्फ फामेल्टी पूरा करने के लिए बंद निविदा खोला गया।

कार्य