पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्तनी सुधारने छात्र पढ़ेंगे अखबार

वर्तनी सुधारने छात्र पढ़ेंगे अखबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी|जिले केसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की हिन्दी अंग्रेजी निम्न स्तर का है। ग्रामीण छात्रों की स्थिति ज्यादा खराब है। छात्र बांकी विषयों में तो सामान्य है, लेकिन इनके अंग्रेजी का स्तर चिंतनिय है। कलेक्टर भीमसिंह ने भी निरीक्षण के दौरान यह समस्या देखी। स्थिति यह है कि छात्रों को थाऊजेंट या अन्य अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग भी मालूम नही है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर कलेक्टर भीमसिंह ने छात्रों का स्तर सुधारने नई पहले शुरू की है। जिसके तहत अब स्कूलों में प्रार्थना के समय छात्र-छात्रा हिन्दी और अंग्रेजी अखबार पढ़ेंगे। जिले के सभी शासकीय स्कूलों में प्रार्थना के दौरान विद्यार्थियों हिन्दी और अंग्रेजी अखबार के प्रमुख शीर्षकों को पढ़ा जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों की भाषा में पकड़ को मजबूत करने यह प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दे दिया गया है।