- Hindi News
- फिर खुले गंगरेल समेत चारों जलाशयों के गेट
फिर खुले गंगरेल समेत चारों जलाशयों के गेट
छिटपुट बारिश का दौर जारी, केचमेंट एिरया से पानी की आवक के चलते गंगरेल समेत सभी बांधो के गेट फिर खुले
भास्करन्यूज| धमतरी
रविशंकरसागर जलाशय परियोजना के गंगरेल, मुरूमसिली, दुधावा, साेढूर जलाशयों में 93 फीसदी से 98-99 फीसदी तक जल भराव है। इस बीच छिटपुट बारिश का दौर जारी रहने से केचमेंट एिरया से पानी की आवक बनी हुई है।गंगरेल बांध में 98 फीसदी से अधिक जलभराव है और केचमेंट एिरया से 11701 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। स्थिति के मद्देनजर बांध से 10830 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मुरूमसिली का जलभराव 99 फीसदी से अधिक होने के कारण सायफन खुल गए हैं और 1586 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। केचमेंट एिरया से 1412 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। दुधावा एवं सोंढूर का जलभराव 93 फीसदी से अधिक है और इन बांधो से भी पानी छूट रहा है।
अचानकहुई बारिश
मंगलवारकी शाम मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। इससे पूर्व पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के हर क्षेत्र में छिट-पुट बारिश हुई। कुरूद तहसील में सर्वाधिक 44 मिमी, मगरलोड में 16 मिमी, नगरी में 11 और धमतरी तहसील में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।