पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश

धमतरी | कलेक्टरभीम सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के तहत् जिले में पंजीकृत सभी वी.टी.पी. की बैठक लेकर एक अक्टूबर से प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। कुल 9010 हितग्राहियों मे से मात्र 1695 हितग्राहियों को ही प्रशिक्षण दिया गया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा मिले एक सौ के लक्ष्य के विरूद्ध 319 हितग्राहियों को ड्राफ्टिंग और बडिंग का प्रशिक्षण प्रदाय करने की जानकारी देने पर कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों की इच्छा के अनुरूप विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को विभिन्न उद्योगों से सतत् सम्पर्क बनाए रखने पर जोर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न वीटीपी में प्रशिक्षण शुरू होने के बाद उन पर निगाह रखने के लिए निरीक्षण दल गठित किया जा रहा है। यह दल सप्ताह में कम से कम दस संस्थाओं में हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण का निरीक्षण करेगा। इसके लिए सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया है।

साहूसमाज चुनाव के लिए नामांकन

धमतरी |जिला साहूसमाज का चुनाव 21 सितंबर को बांसपारा स्थित साहू छात्रावास में होगा। जिलाध्यक्ष चितरंजन साहू ने बताया कि इसके लिए नामांकन 18 सितंबर को जमा किया जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।

रांवास्कूल में हिन्दी दिवस मना

धमतरी | शासकीयउमावि रांवा में हिन्दी दिवस विश्व ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने पर्यावरण दोहन एवं उसके कारणों से छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित था।