एक खुंटा को बना दिया दो
धमतरी. पथ वृक्षारोपण की सुरक्षा के लिए पतले फेंसिंग तार का उपयोग।
पथ वृक्षाराेपण में सुरक्षा के नाम पर की गई मनमानी
भास्करन्यूज| धमतरी
महात्मागांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न मार्गो पर पथ-वृक्षारोपण किया गया पौधों की सुरक्षा के नाम पर लकड़ी फेंसिंग तार भी लगाए गए हैं, लेकिन एक लकड़ी को दो फाड़ कर खूंटा लगाए हैं और फेसिंग तार भी इतनी पतली कि सामान्य से आधी मोटी भी नहीं। जिले के चारों विकासखंड में वन विभाग पिछले कुछ सालों से बड़े पैमाने पर पथ वृक्षारोपण कर रहा है। सड़कों के दोनों ओर रोपण के तुरंत बाद सुरक्षा के लिए फेसिंग तार लगाए गए हैं। कई किलोमीटर तक इसके उपाय किए गए हंै। लोग आश्चर्य चकित हैं कि लकड़ी के एक खूंटा को दो फाड़ कर दो-दो खूंटा बना लिए हंै।मथुराडीह-लीलर रोड और उसके आगे का हाल देख पिछले समय उच्च अफसर भी नाराज हुए थे। इसकी जांच भी कराई गई, लेकिन कार्यवाही का अब तक पता नहीं है।
उक्त वाकया के बाद भी अछोटा-कोलियारी में किए गए पथ वृक्षारोपण में इसे दोहराया गया। कुरूद, भखारा, मगरलोड एवं नगरी क्षेत्र में पथ वृक्षारोपण और सुरक्षा के नाम पर आर्थिक धांधली की आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया गया है कि लकड़ी के खूंटा एवं फेसिंग तार का मार्केट रेट से अधिक बिल बनाकर रकम आहरण किया गया है।
अभ्यर्थियोंकी सूची जारी
धमतरी।जिले में पटवारी के रिक्त 50 पदों की पूर्ति के लिए चयन परीक्षा आयोजित कर परिणामों की घोषणा की गई। दावा, आपत्ति के निराकरण के बाद सूची अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।