पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण कर छात्र छात्राओं ने सुरक्षा का िलया संकल्प

पौधरोपण कर छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा का िलया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. दानीटोला स्कूल परिसर में हुआ पौधरोपण।

शासकीय माध्यमिक शाला दानीटोला स्कूल में मना ऊर्जा आेजोन परत संरक्षण दिवस।

भास्करन्यूज |धमतरी

शासकीयमाध्यमिक शाला दानीटाेला स्कूल में मंगलवार को ऊर्जा ओजोन संरक्षण दिवस मनाया। बच्चों के साथ शिक्षकों ने पौधरोपण कर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

ऊर्जा ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के शाला विकास एवं प्रबंधक समिति द्वारा स्कूल परिसर में फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। स्कूल के बच्चों ने गीत, भाषण की प्रस्तुति देकर पर्यावरण की महत्व पर प्रकाश डाला।

और पौधरोपण कर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। विकास समिति के अध्यक्ष प्रीतम साहू ने कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधे लगाना चाहिए। मौसम में परिवर्तन का कारण ही पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना ही है। कार्यक्रम में रेखा देवागन, तनुजा धोरपडे, आशा ठाकरे, हितेश्वरी सिन्हा, भागबली सोनकर, रूपेश कुंजाम, ईश्वर साहू समेत छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।