- Hindi News
- खाते खोलने जनप्रतिनिधियों की मदद लें बीसी कलेक्टर
खाते खोलने जनप्रतिनिधियों की मदद लें बीसी- कलेक्टर
बीसी ने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्यांें से अवगत कराया।
भास्करन्यूज |धमतरी
कलेक्टरभीम सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर केन्द्र सरकार की महती एवं महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी बैंकर्स से कहा कि बैंकों द्वारा नियुक्त बीसी को लोगों के खाते खोलने के लिए सरपंच, सचिवों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद लें। साथ ही निर्देशित किया कि जिन बैंकर्स ने अभी तक बीसी की नियुक्ति नहीं की है, वे 20 दिनों के भीतर नियुक्ति सुनिश्चित कर लोगों के खाते खोलना प्रारम्भ करें। प्रति सप्ताह खोले गए खातों की संख्या की जानकारी सप्ताहांत में देन कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना केन्द्र शासन की महती योजना है तथा शून्य राशि जीरो बैलेंस पर प्रत्येक वयस्क हितग्राही का खाता खोला जाना है। जिनका पूर्व में किसी बैंक में खाता है, उनके अलावा प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्य का खाता खोला जाना है। कलेक्टर ने बताया कि इसमें एक लाख रूपए के बीमा का भी प्रावधान है। उन्होंने बैंक द्वारा नियुक्त बीसी से मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा। कुछ बीसी ने बताया कि खाते खोलने के लिए उन्हें 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि हरहाल में पांच-सात किलोमीटर से अधिक दूरी वाला क्षेत्र बीसी को दिया जाए।