पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों के साथ ग्रामीण भी हुए लाभान्वित

छात्रों के साथ ग्रामीण भी हुए लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगी कतारें।

गांव के स्वास्थ्य शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों की लगी भीड़रोटरी-इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों ने दी सेवाएं

भास्करन्यूज |धमतरी

कोलियारीहाईस्कूल में रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित शिविर में शहर के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे। मरीजों की भीड़ लगी रही। पांच स्कूलों के छात्र-छात्राएं,ग्रामीण भी लाभान्वित हुए।

शिविर में बच्चों को सफाई एवं हेल्थ फिटनेस के बारे में भी बताया गया। आयोजकों की ओर से उपचार कराने आए मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। जिन डाक्टरों ने सेवा दी,उनमें डॉ विकास अग्रवाल, डां निरंजन महावर, डा. कदीर , डा. रेहाना कदीर, सुमीत गुप्ता, डा. शाहा, डा. अाराधना गुप्ता, डा. के एल चंद्राकर, डा. खालसा, डा. एल एल महावर, डा. रूपा मित्तल, डा. मुकेश लुंकड़ आदि शामिल हंै।

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के राजेश जैन, अमित जायसवाल, विवेक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मदनमोहन खंडेलवाल, दिलीप मेहता, घनश्याम मगर, अजीत खंडेलवाल, विनय अग्रवाल एवं इनरव्हील क्लब की अलका जैन, हेमल दोशी, मनीष जायसवाल, सरोज जायसवाल, मनीषा शाहा, यशोदा चंद्राकर, हेमलता राठी, भावना राठी, पल्लवी जायसवाल, अनिता मित्तल, रीटा लुंकड़, सारिका अग्रवाल का सहयोग रहा।