बारिश में ही लबालब हो जाता है वार्ड
वार्ड प्रोफाइल, आमापारा पारा
आमापारावार्ड के लोग साफ सफाई, पेयजल, सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन एवं तालाब की सफाई चाहते हैं।
धमतरी. निकासी व्यवस्था नही होेने से गलियों में जमा रहता है गंदा पानी, घरों के भीतर भी भर जाता है पानी।
जनसंख्या : लगभग 1700
मतदाता : लगभग 1100
पानी निकासी : बुराहाल
सड़क : जर्जर
बुनियादी सुविधा : पर्याप्त रही
सामुदायिक भवन : नही
मुख्य चौक : आमापारा चौक, अम्बा चौक, सिंधी धर्मशाला रोड।
आमापारा की वर्षो पुरानी समस्या आज भी बरकरार, सफाई व्यवस्था नहीं, दुर्गंध से लोग परेशान।
भास्करन्यूज |धमतरी
आमपारावार्ड में सफाई का बुराहाल है। वार्ड में चारों ओर नालियों के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण आधे घंटें की बारिश में ही वार्ड लबालब हो जाता है।
वार्ड में मुख्य रूप से आमापारा चौक, अम्बा चौक, सिंधी धर्मशाला रोड के अलावा अन्य कई गलियां हैं। लेकिन किसी भी गली में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। बुनियादी सुविधाओं के लिए सालोें से लोग तरस रहे हंै। वार्डवासी मोहन, कुलेश्वर, सागर, विक्की, ललित का कहना है कि पूर्व पार्षद की अनदेखी का खामियाजा वार्ड के लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। एक सामुदायिक भवन नही है। लोगों के घर में कुछ काम हो,तो उन्हें रूपए खर्च कर भवन किराए से लेना पड़ता है या फिर गरीब तबके के लोगों को सड़क में ही तंबू लगाकर काम निपटाना पड़ता है। सालों से वार्ड की समस्या है आज भी बनी हुई है। पानी निकासी की समस्या को देखकर नाली का निर्माण तो कराया गया। लेकिन समस्या दूर नही हुई। बदबू से वार्डवासी काफी परेशान है। नाली और घरों के पास पड़े कचरे की सफाई तो आज तक नही हुई।
बीमारीका डर सता रहा
घरोंके सामाने गंदगी के ढेर से वार्डवासियों को बीमारी का डर सता रही है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। कई जगह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हंै। समस्या का समाधान नही होने के कारण वार्ड के नागरिक नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाना रहे हैं।
देतेहैं घर-घर दस्तक
चुनावके समय जनप्रतिनिधि घर-घर दस्तक देकर बड़े-बड़े दावे करते हैं और जीत के बाद तो वे वार्ड की समस्या तो दूर, देखने तक नही पहुंचते। गलियों में लगी अधिकांश लाईट बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।