दो दिन पहले सड़क बनी, बाहर गई गिट्टी
नालीरिपेयरिंग में भी जमकर गफलत किया जा रहा। जहां राशि ज्यादा खर्च होनी है, वहां निर्माण नही करा रहे। जहां हल्का रिपेयरिंग की जरूरत है वहां काम दिखाकर राशि डकारने का प्रयास चल रहा। जीर्ण-शीर्ण नालियो को ढंकने में खर्च नही हो रहा। निर्माण कार्यो का अवलोकन करने इंजीनियर भी नही निकलते। कोष्टापारा पानी टंकी के पास ऐसा ही काम हुआ है। यहां दो बड़े-बड़े ब्रेकर बनाकर खाना पूर्ति कर दी गई। बडे ब्रेकर अब वार्डवासियों के लिए आफत बन रहे हंै।
धमतरी.गोकुलपुर वार्ड में बनी कांक्रीट सड़क में दूसरे दिन ही उभर आई गििट्टयां।
वार्डो में हो रहे निर्माण में भारी अनियमितता, निगम के अधिकारी मौन, ठेकेदार कर रहे मनमानी।
भास्करन्यूज |धमतरी
नवगठितनगरनिगम में अधिकारियों की मनमानी चल रही है। लंबे समय बाद वार्ड की गलियों में कांक्रीटीकरण हो रहा, उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा। गोकुलपुर में दो दिन पहले बनी सड़क में गिट्टी उभर आई हैं। स्तरहीन सड़क निर्माण का खेल शहर के प्राय: सभी वार्डो में चल रहा है।शासन से मिले तीन करोड़ से निगम क्षेत्र की सड़क, नाली आदि बनाए जा रहे है। जोन अनुसार शहर के वार्डो में सडक निर्माण कराया जा रहा है। एक-एक सडक 12 से 15 लाख रू की है।
बीते माह इसके लिए कार्यादेश हुआ है। पखवाडे़भर से सडक निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। मसाला बनाने से लेकर, क्वालिटी में अनदेखी की जा रही,निर्माण कार्य को देखने निगम के इंजीनियर भी नही निकल रहे। ठेकेदार के निर्देश पर मजदूर अपनी मर्जी से सड़क बना रहे। गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण से वार्डवासियों में भी आक्रोश है। घटिया निर्माण का प्रत्यक्ष प्रमाण गोकुलपुर वार्ड में दो दिन पहले बने सड़क में दिख रहा है। सडक की मोटाई कम है। नियमत: कांक्रीट सडक की मोटाई लगभग 6 इंच होनी चाहिए। यहां मुश्किल से 3 से 4 इंच की मोटाई है। कई जगह गिट्टी बाहर गए है। नालियों के किनारे भी ढलाई ठीक से नही की गई है। अखाड़ा मार्ग में बनाए गए सडक की हालत देख लोग नाराज हैं।
वार्डवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण निम्न स्तर का है। इससे अच्छा निर्माण ही नही करते तो अच्छा था। नाली के ऊपर ब्रेकर बनाया गया है इसमें भी गिटि््टयां उभरी हुई थी। सड़क किनारे मकान का सीमेंट डलवाकर ठीक किया है। दो बार बारिश हुई तो सड़क निर्माण की पोल खुल जाएगी। इसी