पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में बीपीएल की संख्या कम फिर भी आवास के लिए इंतजार

गांवों में बीपीएल की संख्या कम फिर भी आवास के लिए इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी गांव में 2,4 तो कहीं 8,10 परिवार का गरीबी रेखा में है नाम, करना पड़ रहा अपनी बारी का इंतजार

भास्करन्यूज |धमतरी

गरीबीरेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराना है। लेकिन कुछ विसंगतियों के चलते कई लोग वंचित हो रहे हंै।इंदिरा आवास के तहत गरीबों को आवास बनाकर दिया जाता है, मगर सरकारी लक्ष्य के कारण कई को इसका लाभ नही मिल पा रहा। किसी गांव में दो या तीन आवास देने में ही लक्ष्य पूरा हो जाता है। ऐसे में साल दर साल गरीबों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक सन 2013-14 में सामान्य के लिए 343 एवं वन अधिकारी पट्टा- धारियों के लिए सौ आवास बनाने का लक्ष्य जनपद पंचायत धमतरी को मिला। इसमें 281 पूर्ण तथा 62 प्रगति पर हैं। वन पट्टाधारियों के लिए 84 पूर्ण तथा 16 प्रगति पर हैं। यानि लक्ष्य पूर्णता की ओर है। ऐसे में जरूरतमंद गरीबों के लिए इस बार भी निराश होने वाली बात है।

उल्लेखनीय है कि किसी गांव में दो-चार ,तो कहीं 8-10 बीपीएल परिवार हैं फिर भी जरूरतमंद गरीबों को इसका लाभ नही मिल पाता।

क्याहै मापदंड

हितग्राहीका नाम गरीबी रेखा में होना चाहिए, और उसके पास स्वयं का मकान हो। बड़े परिवार के कारण संकीर्ण जगह वालों को भी पात्रता है। बीपीएल में नाम वालों को भी वर्ग के आधार पर नंबर दिए गए हंै, उस आधार पर बारी-बारी नंबर आता है।

70हजार का मकान

इंदिराआवास निर्माण के लिए 70 हजार रूपए तथा 10 हजार रूपए स्वच्छ शौचालय के िलए दिया जाता है। बैंकों से हितग्राहियों को अलग-अलग तीन किश्तों में राशि आबंटित की जाती है। उक्त रकम बेघर गरीब परिवारों के लिए है।

एकनजर गरीबों पर

बीपीएलसूची के मुताबिक जनपद पंचायत धमतरी के अंतर्गत ग्राम दरगहन में एक भी गरीब नही है, जबकि कुरमातराई, मोंगरी, आड़ेकोना में एक-एक, पटौद, तुमाखुर्द में दो-दो, कोसमी,पहरियाकोना तीन-तीन, कांदरी 4, बोदाछापर 5, सांकरा 5, हरफर 5, भरारी 6, करेठा 9, कोलियारी 11, मोखा 11, जुनवानी 10, धौराभाठा 4, रावनगुड़ा 3, मथुरा 4, नवागांव खुर्द 7, अरौद बीमें 8 बीपीएल परिवार है।

लक्ष्यकी पूर्ति

^शासनसे मिले लक्ष्य के मुताबिक हितग्राहियों के लिए क्रमवार इंदिरा आवास का निर्माण किया जा रहा है। डीएलपटेल, डीओ,जनपद पंचायत धमतरी