- Hindi News
- दो साल से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति, कलेक्टर से शिकायत
दो साल से नहीं मिल रही छात्रवृत्ति, कलेक्टर से शिकायत
पीजी कालेज के अनेक छात्रों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहंुचकर किए शिकायत।
भास्करन्यूज |धमतरी
पीजीकालेज में अध्ययनरत अनेक छात्राें को दो साल से छात्रवृत्ति नही मिल रही है। कालेज स्तर पर समस्या नहीं सुलझी, तो मंगलवार को छात्रों ने कलेक्टोरेट पहंुचकर अपर कलेक्टर आईएस अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई के नेतृत्व में कालेज पहंुचे छात्रों ने बताया कि दो साल से बीपीएल कार्डधारी छात्रों को छात्रवृत्ति नही मिल रहा। हफ्तेभर के अंदर छात्रवृत्ति नही मिलने पर एनएसयूआई ने आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र पारस साहू, तोमेश साहू, हेमंतसेन, यामिनी ठाकूर, नासमा फरजीन, सीमा रजक ने बताया कि वे सभी 2013-14 में छात्रवृत्ति के लिए विश्व विद्यालय में आवेदन किए थे। अब तक छात्रवृत्ति राशि अप्राप्त है। छात्रवृत्ति के अभाव में कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
लेपटॉपभी नहीं मिला
एनएसयूआईके गौतम वाधवानी, गुरूगोपाल गोस्वामी, दुलेश्वर, राकेश मौर्य आदि ने बताया कि शासन ने चुनाव से पहले प्रथम एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को लेपटाप एवं टेबलेट प्रदान करने की बात कही थी। अब तक लेपटाप, टेबलेट का अता-पता नही है। पात्र छात्रों को जल्द सुविधा का लाभ दिलाने की मांग की गई है।