पं. दीनदयाल की सोच से मिला मुकाम
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि भाजपा ने मनाई। इस अवसर पर रायपुर रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शहर के विभिन्न वार्डों में भी उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कोष्टापारा के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के कारण ही आज भाजपा इस मुकाम पर है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। एकात्म मानववाद के प्रेरणास्रोत पं उपाध्याय ने भाजपा को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर गरीबी को मिटाना होगा। सभी भाजपाइयों को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भाजपाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कुरूद में भी मनाई गई पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि
कुरूद। नगर के भाजपाइयों ने गुरुवार सुबह 11 बजे थाना रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, ज्योति चंद्राकर, शिवप्रताप ठाकुर, मोहन अग्रवाल, भानु चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, दीपक गांधी, भारती पंचायन, सत्यप्रकाश सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, किशोर यादव, मुकेश पवार, महेश चंद्राकर, केवल चंद्राकर आदि उपस्थित थे। उधर मगरलोड में पं उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भीखम सेन, नरेश सिन्हा, शत्रुघन साहू, भवानी यादव, हेमंत साहू, निरूपा दाऊ, रोहित यदु, हिरंजय साहू, लोकेश साहू आदि उपस्थित थे।