पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदाई में भावुक हुए शिक्षक छलके आंसू, सेल्फी भी ली

विदाई में भावुक हुए शिक्षक छलके आंसू, सेल्फी भी ली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरूवार को नगर निगम उमावि व आदर्श कन्या उमावि में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्रों से ज्यादा छात्राएं सज धज कर पहुंची थीं। म्युनिसिपल स्कूल में विदाई के दौरान भावुक होकर कई छात्र व शिक्षकों के आंसू निकल आए।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों के स्वागत के बाद 12वीं के छात्र-छात्राओं को मंच पर आकर अपनी बात कहने का मौका दिया गया। किसी ने भावुकता के साथ विदाई बेला में बातें रखीं, तो किसी ने अपनी हास्य कविताओं से गुदगुदाया। कुछ छात्र-छात्राओं की आंखें भर आई। प्राचार्य अशोक पवार ने शिक्षा, खेल के क्षेत्र में स्कूली छात्रों की उपलब्धि गिनाई। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा थे। अध्यक्षता महापौर अर्चना चौबे ने की। विशेष विशेष निगम सभापति राजेन्द्र शर्मा, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, कृपा शंकर मिश्रा, दमयंतीन गजेंद्र थे।

आदर्श कन्या उमावि में विदाई समारोह के मौके पर प्राचार्य बी मैथ्यू ने कहा कि छात्राओं के विद्यालयीन जीवन का आज अंतिम दिन है। इसके बाद सभी छात्राएं अपने जीवन का नया अध्याय प्रारंभ करेंगी। आने वाले समय में चुनौतियां, वातावरण और संघर्ष सब कुछ नया होगा। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 12वीं की छात्राओं ने स्कूल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

1200 बच्चों के लिए बना भोजन: म्युनिसिपल स्कूल में विदाई समारोह वृहद रूप में आयोजित हुआ। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम चला। 11वीं के छात्रों ने रुपए इकट्ठे कर स्कूल के सभी 1200 छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम के बाद सभी को भोजन कराया गया।

धमतरी. डोला रे डोला… गीत पर प्रस्तुति देती छात्राएं।

12वीं के छात्र मोरध्वज ने कहा कि हम खुशकिस्मत हैं, जो इस स्कूल से पढ़कर आगे बढ़े हैं। शिक्षकों व प्राचार्य का भी भरपूर प्यार मिला। टिकेश्वर कुमार ने कहा कि वह 9वीं में प्रवेश लिया, तब स्कूल समझ में नहीं । लेकिन खेल शिक्षक सीएम टेम्भुरकर ने उन्हें खेल के क्षेत्र में ऐसा धकेला, मानो कार को कोई खाई में धकेलता है। इसका यह रिजल्ट आया कि 100 से 5 हजार मीटर दौड़ में धमतरी ब्लाक के किसी भी एथलीट ने मुझे नहीं हराया। रोप स्कीपिंग में तीन गोल्ड भी हासिल किए। छात्रा गौतिनी ने कहा कि शिक्षकों का बहुत प्यार मिला। इस स्कूल से विदा तो हो रहे हैं, लेकिन यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी। खासकर प्राचार्य की वो बात, जब वे मुझे बुआबाई बुलाते थे।

खुशकिस्मत हैं, जो इस स्कूल से पढ़कर आगे बढ़े
धमतरी. विदाई समारोह में आदर्श कन्या शाला की छात्राओं ने भी ली यादगार सेल्फी।

मम्मी की साड़ी पहनकर पहुंची छात्राएं
इतवारी बाजार स्थित आदर्श कन्या उमावि में खट्टी-मीठी यादों के साथ विदाई समारोह का आयोजन हुआ। 12वीं की सभी छात्राएं साड़ी पहनकर सज धजकर पहुंची थीं। किसी ने मम्मी की साड़ी, तो किसी ने परिवार या आस-पास के परिचितों से साड़ी की व्यवस्था की थी।

खबरें और भी हैं...