पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो लाख खातेदार, 22 ब्रांच की माॅनीटरिंग, स्टाफ सिर्फ तीन का

दो लाख खातेदार, 22 ब्रांच की माॅनीटरिंग, स्टाफ सिर्फ तीन का

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में कम स्टाफ के कारण कर्मचारियों पर काम का दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि कर्मचारियों को रात 11 बजे तक काम करना पड़ रहा है। डाकघर में लगभग दो लाख खातेदार हैं और 22 ब्रांच ऑफिसों की मानीटरिंग भी यहीं से हो रही है। डाकघर को बैंकिग से जोड़ दिया गया, लेकिन सुविधाओं में विस्तार नहीं किया गया, जिससे यहां के कर्मचारी काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव में हैं।

डाकघर का सेटअप 8 लोगों का है। इसमें 7 क्लर्क व 1 पोस्ट मास्टर होना चाहिए, लेकिन यहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। तीनों क्लर्क के भरोसे डाकघर चल रहा है। जुलाई 2014 रिक्त पोस्ट मास्टर पद का प्रभार वर्तमान में क्लर्क आरके शर्मा संभाल रहे हैं। रोजाना कैश की आवक होने के बावजूद सुरक्षा कर्मी भी नहीं है।

मनरेगा के 27 हजार खाते

डाकघर में मनरेगा के 27 हजार खाते हैं। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 9 हजार खाते खोले गए हैं। काम के बोझ के कारण अब तक कम्प्यूटर में इनकी एंट्री नहीं हो पा रही है, जबकि सुकन्या योजना के लिए अलग से काउंटर होना अनिवार्य है। यही नहीं, सुरक्षा की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है।

केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुतला दहन की चेतावनी
रात 11 बजे तक काम
डाकघर में वर्क लोड काफी बढ़ गया है। वर्तमान में तीन का ही स्टाफ है। सभी मानसिक दबाव में हैं। आपरेटर राकेश तो रिजाइन करने की भी इच्छा जाहिर कर रहा है। रात 11 बजे तक दफ्तर में काम करना पड़ रहा है। वर्क लोड से घर के लोग भी परेशान हो रहे हैं। आरके शर्मा, प्रभारी पोस्ट मास्टर, धमतरी

डाकघर को बैं किंग से जोड़ा लेकिन सुविधाओं का विस्तार नहीं किया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आनंद पवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत सरकार के मंत्री रविशंकर प्रसाद के नाम से प्रभारी पोस्ट मास्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि धमतरी को जिला बने 18 वर्ष हो गए, लेकिन डाकघर में सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ। वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पर्याप्त स्टाफ न होने की है। डाकघर के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा, सुकन्या समृद्धि योजना, बैंकिंग, मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के लिए करोड़ों का विज्ञापन प्रधानमंत्री और सरकार जारी कर रही है, जिनमें योजनाओं का गुणगान किया जा रहा है, लेकिन यहां का डाकघर इसे मुंह चिढ़ा रहा है। यदि हफ्तेभर के भीतर समस्या दूर नहीं होती है, तो डाकघर का घेराव कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी भी ज्ञापन में दी गई है।

मंत्री के नाम कांग्रेसियों ने पोस्ट मास्टर को सौंपा ज्ञापन।

धमतरी। डाकघर में कुर्सी बदल-बदलकर काउंटरों पर काम कर रहे कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...