आॅनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन 23 फरवरी तक
धमतरी। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आदिवासी विकास विभाग द्वारा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाती है। शिक्षा सत्र वर्ष 2015-16 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 23 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं।