प्रांतीय सम्मेलन 14 फरवरी को भिलाई में
धमतरी। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस का छठवां प्रांतीय सम्मेलन उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे पांडे के मुख्य आतिथ्य में 14 फरवरी को सेक्टर 4 भिलाई के एसएनजी स्कूल में आयोजित है। इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा। जिले के सभी पदाधिकारी व सदस्य भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष जेआर साहू ने दी है।