डीपीएस की 9 बसें अनफिट, आरटीओ जांच में हुअा खुलासा
यातायात दुरूस्त करने रविवार को दर्जनभर स्कूल बसों की फिटनेस जांची गई। 61 बसें सही पाई गई, जबकि 9 बसों को अनफिट करते हुए एमबी एक्ट की कार्रवाई की गई। कुछ और बसें अनफिट थी, लेकिन खबर मिलने के कारण जांच के पहले सुधार करवा लिया गया।
लंबे अंतराल के बाद आरटीओ और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली बसों का फिटनेस जांची। रविवार को मिशन मैदान में प्राईवेट स्कूलों के बसों की जांच में 70 बसों की चेकिंग की गई। अनफिट पाई गईं बसों को यातायात विभाग ने जब्त कर एमबी एक्ट की कार्रवाई की। स्कूल संचालक को हिदायत दी गई है कि दोबारा पकड़ में आने पर न्यायालय का रास्ता दिखाया जाएगा। कुछ स्कूल बसें तो समय पर पहुंचे ही नहीं, और बिना जांच किए ही वापस भेज दिया गया।
9 बसें मिली अनफिट
जांच के दौरान डीपीएस की 9 बसें अनफिट पाई गई। सभी के खिलाफ एमबी एक्ट की कार्रवाई की गई। 70 बसों की जांच की गई। सत्यकला रामटेके, ट्रैफिक इंचार्ज धमतरी
खामियां मिली तो लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिविर लगाकर स्कूलों बसों की फिटनेस जांची गई। जांच प्रक्रिया समय-समय पर होगी। पहली बार खामी मिली है उन्हें सुधार के लिए समय दिया गया है। पुन: जांच में खामी मिली, तो लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा। एसएस गुप्ता, आरटीओ अधिकारी धमतरी
धमतरी। मिशन ग्राउंड में बसों की फिटनेस जांचती संयुक्त टीम।
स्कूल बसों के लिए ये हैं नियम
1. अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था।
2. सीटों के अनुसार ही विद्यार्थियों को बिठाने की व्यवस्था।
3. प्रत्येक बस में महिला एवं पुरुष सहायक की अनिवार्यता।
4. बस पर स्कूल का नंबर, इमरजेंसी नंबर एवं अन्य सहायता नंबर अंकित।
5. बस के ड्राइवर सारी योग्यताओं को पूरा करते हों।
6. वाहन की स्थिति बेहतर हो।
कार्रवाई