पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादलों से ढंका आसमान गर्मी उमस से मिली राहत

बादलों से ढंका आसमान गर्मी-उमस से मिली राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्के बादलों की वजह से मौसम में आए बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। अचानक मौसम में बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की है।

शहर में सुबह धूप खिलने के बाद अचानक मौसम परिवर्तन हुआ। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए बादल छंटे तो थोड़ी गर्मी महसूस हुई, लेकिन शाम को पुन: आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में चक्रवात बनने के कारण मौसम परिवर्तन हुआ है। वायुमंडल के 0.9 किमी ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान भी है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहा।

आज भी छाए रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती प्रभार का असर आगामी दाे दिनों तक रहेगा। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर को धूप और गर्मी से भले ही थोड़ी राहत मिले, लेकिन रात के वक्त तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड कम लगेगी। जिले में शाम के वक्त ठंड का असर आने वाले कुछ दिनों तक रहेगा, लेकिन दोपहर को तेज धूप के कारण गर्मी लगेगी।

धमतरी। शहर के मुख्यमार्ग पर दो दिनों से गर्मी के चलते लोगों का आना जाना कम हो गया था लेकिन रविवार दोपहर को इस मार्ग पर आवाजाही रही।

चक्रवात है कारण
ऊपरी वायुमंडल में चक्रवात बना है। इस कारण मौसम में बदलाव हुआ है। आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश का सिस्टम भी बन रहा है। गोपालराव, सहायक मौसम वैज्ञानिक लालपुर रायपुर

खबरें और भी हैं...