पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्कंडेय जयंती पर पूजा अर्चना के बाद सुर ताल से बांधा समां

मार्कंडेय जयंती पर पूजा-अर्चना के बाद सुर-ताल से बांधा समां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ पद्मशाली समाज शहर इकाई ने मार्कंडेय जयंती का धूमधाम से आयोजन किया। पटेल धर्मशाला में विभिन्न कार्यक्रम हुए। समाज की युवतियों ने गीत-संगीत की बेहतर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांधा। समाजजनों ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक मदनमोहन दास ने सरस्वती व गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।

दोपहर में अतिथि उदबोधन पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं काे पुरस्कृत किया गया। शाम से शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला। इस मौके पर आनंद पद्मवार, सपना नायडू, विजय जुमडेलवार, शीला दास, उमा बेतवार, नीलवेणी, शारदा पेन कोंडवार , शारदा ओडनालवार, आशा कानपेल्लेवार, नागेश नाडेम, सुचित्रा, यशवंत पेनकोंडवार, संजय स्वामी, अविनाश पदमवार समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

धमतरी। मार्कंडेय जयंती पर भगवान शंकर की पूजा अर्चना व सरस्वती व गणेश वंदना भी की।

धमतरी। मार्कंडेय जयंती पर पटेल धर्मशाला में सुमधुर प्रस्तुति देती प्रतिभागी।

खबरें और भी हैं...