आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित
धमतरी। छग पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह व पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर से प्रदेश स्तर पर संघ के लोगों ने मिलकर चर्चा की। शिक्षाकर्मियों के शासकीयकरण व संविलियन की मांग पर विचार करने के बाद शिक्षामंत्री केदार कश्यप ने कही। मंत्रियों के आश्वासन के बाद आयोजित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी उपाध्यक्ष प्रदीप साहू ने दी।