विधायक ने बढ़ाया छात्रों का मनोबल
डोंगरगांव| ग्रामअडाम आसरा, टेकाहरदी, छुईखदान में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक देलेश्वर साहू मुख्य अतिथि थे। विधायक श्री साहू ने खेल को शिक्षा के साथ जीवन के लिए अनिवार्य बताया साथ ही पालकों शिक्षकों को बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु कर्तव्य के साथ परिष्कृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में संतोष वैष्णव, मुरली पंजवानी, चेतन साहू, निकेत भोजानी, पुरषोत्तम वर्मा, उदय नेताम, पुरषोत्तम वर्मा, संतू मंडावी, देवेन्द्र दुबे, आदि मौजूद थे। विजेता, उपविजेता स्कूलों छात्र-छात्राओं को विधायक के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।