पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोंगरगांव में पहले दिन ३१ आवेदन बिके

डोंगरगांव में पहले दिन ३१ आवेदन बिके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामांकनपत्र वितरण के साथ ही निकाय चुनाव की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन अध्यक्ष के एक सहित पार्षद पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र लिए। इस संदर्भ मे रिटर्निंग आफिसर एसडीएम लीना मंडावी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद सहित नगर पंचायत के 15 में से नौ वार्ड के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिए है।

फार्म लेने वाले में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद के लिए मनोरमा वैष्णव वार्ड एक के लिए सरिता मालेकर, तीन से ओमप्रकाश पाठक, प्रफुल्ल जैन, संदीप र|ाकर, चार से शिप्रा मुटकुरे, पांच से जसवंत पाड़े, छह से अभय लोढ़ा, ललित लोढ़ा, धीराजी लाल चौकसे, आठ से महेंद्र वैष्णव, राजकुमार पटेल, वार्ड नौ से हिृदेया तिवारी, किशोर बोहरा, त्रिभुवन ने फार्म लिया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड दस से लवीन्द्र कुमार यादव, 11 से नरेन्द्र शर्मा, रविशंकर शुक्ला, विपिन तिवारी, गणेश सेन, रमेश कुमार साहू ने नामांकन फार्म लिया। जबकि वार्ड दो, सात, वार्ड 12 से लेकर 15 तक के लिए कोई भी अभ्यर्थी फार्म जमा करने नहीं पहुंचे।

नामांकन के लिए बनाए गए तीन कक्ष

एसडीएममंडावी ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फार्म वितरण जमा के लिए तहसील कार्यालय में तीन कक्ष बनाए है। अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम मंडावी छुरिया तहसील के खुज्जी वृत्त कक्ष, वार्ड एक से आठ तहसीलदार सहायक रिटर्निंग आफिसर जीआर महिपाल, वार्ड नौ से 15 के लिए सीएमओ सहायक रिटर्निंग आफिसर सुनील शर्मा को प्रभारी बनाया गया हैं।