पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिखाते हैं जीवन जीने की कला दलेश्वर

सिखाते हैं जीवन जीने की कला-दलेश्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| हरिओम्साधक परिवार द्वारा ग्राम मेंढ़ा में हरिनाम संकीर्तन यात्रा एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू उपस्थित थे। उहोंने कहा कि सद्गुरू के बिना जीवन अधूरा है। मनुष्य का जीवन बेकार है क्योंकि सद्गुरू हमारे अंदर की आंखे खोलकर हमें जीवन जीने कला सिखाकर हमारा जीवन ईश्वर की ओर अग्रसर करते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में गुरू करना परम आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि मैं स्वयं संत सानिध्य में रहने का प्रयास करता हूं। कार्यक्रम में नागतराई के पं. रामखिलावन दुबे ने क्रांतिकारी प्रवचन देकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में सरपंच फिरतुराम सिन्हा, प्रमोद वैष्णव, गोविंद चंद्रवंशी मौजूद थे।